Maharajganj Times

24 घंटे जनपद मे रहेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,आगमन को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

Maharajganj
Thursday, 22 Feb, 2024
0
292

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कार्यक्रम 22 और 23 फरवरी को महराजगंज में प्रस्तावित है। केंद्रीय वित्त मंत्री महराजगंज  में  लगभग 24 घंटे बिताएंगी। इसका प्रोटोकॉल मिलते ही जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। 
ऐसे में बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,पीएस रविकांत सीनीयर आईएएस, एडीएम पंकज बर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला 
 के अलावा जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने नवीन मंडी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आवागमन से जुड़े मार्गो के मरम्मत आदि का निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिया। 

24 घंटे महराजगंज में रुकेंगी वित्त मंत्री 

गौरतलब है कि वित्त मंत्री अपने महराजगंज दौरे पर 24  घंटे रुकेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 को गोरखपुर पहुंचेंगी।वहां कार्यक्रम करके सड़क मार्ग से महराजगंज पहुंचेंगी। यहां वह 22 फरवरी से 23 फरवरी मे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 
23 को मंडी परिसर स्थित कार्यक्रम मे 1101 करोड़ का लोन बांटने का  टार्गेट रखा गया है। इस कार्यक्रम के सम्बंध मे केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया की यह महराजगंज के लिए एक ऐतिहासिक पल है। इसके पूर्व अब तक कोई वित्त मंत्री महराजगंज की सरजमी पर नहीं आया था। वित्त मंत्री के आगमन से महराजगंज जनपद के विकास को एक नया आयाम मिलेगा।

<